फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम में बिजली गुल, मोबाइल टार्च जलाकर जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
गोहाना के शेल्टर होम में वीरवार रात को चिकित्सक मोबाइल टार्च जला कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना। शेल्टर होम में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को वीरवार रात को बिजली गुल होने पर दूसरे राज्यों के लोगों की स्वास्थ्य जांच मोबाइलों की टार्च जलाकर करनी पड़ी। शुक्रवार सुबह 148 व्यक्तियों को रोडवेज की बसों में बैठा कर रोहतक व अंबाला भेजा गया। वहां से यह व्यक्ति ट्रेन पकड़ कर अपने प्रदेश जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार द्वारा दूसरे प्रदेशों से आए व्यक्तियों को घर भेजने की व्यवस्था की गई है। गोहाना में जींद रोड स्थित ओम पब्लिक स्कूल में बनाए गए शेल्टर होम में 201 और गांव बड़ौता स्थित राजकीय महाविद्यालय में 97 व्यक्ति ठहरे हुए थे। इनमें अधिकतर व्यक्ति बिहार राज्य के रहने वाले हैं। वीरवार शाम को दोनों सेंटरों पर दस चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंची। टीम में डॉ. छवि राठी, डॉॅॅ. पूनम, डॉ. रीटा गोयल, डॉ. आकांक्षा, डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, डॉ. अनुज, डॉ. अनिल चहल आदि शामिल रहे। चिकित्सकों की टीम जब जब शेल्टर होम व कॉलेज में स्वास्थ्य की जांच में जुटी थी तब बिजली गुल हो गई। चिकित्सकों ने अपने मोबाइलों की टॉर्च जला कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने सभी को स्वास्थ्य जांच के सर्टिफिकेट भी दिए। बड़ौता कॉलेज से शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे 12 व्यक्तियों को एक बस में बैठा कर अंबाला और ओम पब्लिक स्कूल के शेल्टर होम से सुबह आठ बजे पांच बसों में 136 व्यक्तियों को रोहतक के लिए रवाना किया गया। वीरवार को शेल्टर होम से 13 व्यक्तियों को हिसार भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें