फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देवोत्थान एकादशी पर गूंजी शहनाइयां, शादियों की रही धूम

Fri, 24 Nov 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। देवोत्थान एकादशी पर अबूझ मुहूर्त के साथ ही वीरवार से शादियों का दौर शुरू हो गया है। जिले में देवोत्थान एकादशी पर 250 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अबूझ मुहूर्त होने के कारण जिले में शादियों की धूम रही। शहर में बैंक्वेंट हॉल के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क किनारे वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कई मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शौनक ने बताया कि हिंदू धर्म में देवोत्थान एकादशी का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि कार्तिक एकादशी सभी एकादशियों में सबसे बड़ी मानी जाती है। इस दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। शादियों का मुहूर्त शुरू होते ही कपड़े, सजावट सहित अन्य कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। कार सजाने वालों के दामों में एकाएक तेजी आई है। पहले ही दिन जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
फूलों व हलवाई के कारोबार में आई तेजी

शादियां शुरू होते ही फूलों से लेकर हलवाइयों तक का कारोबार तेज हो गया है। शादियों के चलते फूलों व हलवाईयों की मांग बढ़ गई है।

मुरथल, बहालगढ़ व एटलस रोड पर फंसे लोग
शहर में 100 से अधिक बैंक्वेट हाल है। जिसमें ज्यादातर मुरथल रोड, एटलस रोड व बहालगढ़ रोड पर है। सोनीपत से बहालगढ़ की ओर जाने वाले रोड पर कई बैंक्वेट हाल में पार्किंग का प्रबंध नहीं होने से जाम की समस्या बढ़ गई। देर रात तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन


शादी समारोह के दौरान यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए बैंकेट हॉल संचालकों को पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। संचालकों को हिदायत दी गई है कि अगर उनके कारण जाम लगने की स्थिति उत्पन्न हुई तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। किसी सूरत में वाहनों को सड़क पर नहीं खड़ा किया जाना चाहिए। सड़क पर वाहन खड़े मिलने पर उनका चालान किया जाएगा। शादियों के दौरान यातायात को बेहतर रखने को हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश जागलान, एसीपी यातायात, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें