फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शौर्य का तूफानी शतक व यमन के 8 विकेट, 304 रन से जीती भारती अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित प्रथम विनोद कुमार मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में भारती क्रिकेट अकादमी ने लैंडमार्क क्रिकेट अकादमी, गोहाना को 304 रन के हरा एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए शनिवार का भारती क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 321 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शौर्य सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 122 गेंदों में 156 रन बनाए।
उनकी पारी में 13 आकर्षक चौके शामिल रहे। प्रयान ने 59 रन, यशस्वी सुल्तानिया ने 31 रन, उदयवीर ने 25 रन और जयंत दलाल ने 15 रन का योगदान दिया। लुविश आठ रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन


322 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लैंडमार्क क्रिकेट अकादमी की टीम भारती के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और मात्र 14 ओवर में 17 रन पर सिमट गई। भारती की ओर से यमन ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में केवल 12 रन देकर आठ विकेट झटके। कुशल बुधवार और जयंत दलाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

शौर्य सिंह की विस्फोटक शतकीय पारी और यमन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारती क्रिकेट अकादमी ने 304 रन की यादगार जीत अपने नाम की। आयोजकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें