फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 28 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची शताब्दी

Sat, 26 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ही दिन शताब्दी अपने निर्धारित समय से करीब 28 मिनट देरी से चंडीगढ़ से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। पहली बार शताब्दी का ठहराव होने से स्टेशन पर सांसद रमेश कौशिक, कैबिनेट मंत्री कविता जैन और डीआरएम अरुण अरोड़ा ट्रेन का इंतजार करते दिखे। दोपहर करीब 2.58 बजे ट्रेेन के पहुंचने पर सभी ने खुशी जताई और एक मिनट के बाद सांसद, मंत्री और रेलवे अधिकारियों ने शताब्दी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली की ओर रवाना किया। पहले दिन कोई भी यात्री स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए नहीं चढ़ा।  
विज्ञापन


सोनीपत को अपना घर कहने वालों ने किया भेदभाव
उत्तर रेलवे एवं दिल्ली रेलवे मंडल के तत्वावधान में सोनीपत रेलवे स्टेशन पर शताब्दी के ठहराव के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि कुछ लोग सोनीपत को अपना घर कहते हैं किंतु उन्होंने इस क्षेत्र के साथ सदैव भेदभाव किया। उनका घर होता तो सिसाना की सीमा समाप्त होते ही रोहतक की सीमा प्रारंभ होने पर दिखाई पड़ने वाला अंतर (सड़क मार्ग के संदर्भ में) कभी नहीं होता।

ए-क्लास स्टेशन के लिए 3 करोड़ रुपये और होंगे खर्च
सोनीपत स्टेशन को ए-क्लास बनाने की बात कहते हुए सांसद ने कहा कि इसके लिए दो करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अभी 3 करोड़ रुपये और खर्च किए जाएंगे। स्टेशन में कार पार्किंग, साइकिल स्टैंड, वीआईपी लांज, ट्रेनों की साफ-सफाई, वेटिंग रूम, पेयजल सुविधा, एंट्री इत्यादि बिंदु, शौचालय, पार्क, आरसीसी बेंच आदि की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार देगी पूर्ण सहयोग
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि सांसद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व उनके अथक प्रयासों से आज सोनीपत वासियों की बरसों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि बदलाव का दौर शुरू हो गया है। रेलयात्रियों की सुविधाओं में इजाफे के लिए राज्य सरकार द्वारा रेल मंत्रालय को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर डीआरएम अरूण अरोड़ा, रेलवे अधिकारी विक्रम यादव नरेला के पूर्व विधायक नीलदमन खत्री, मनींद्र सन्नी, मोहनलाल बड़ौली आदि मौजूद थे।

शान-ए-पंजाब और सचखंड एक्सप्रेस के लिए भी होगा प्रयास
मंत्री कविता जैन और सांसद कौशिक ने कहा कि शताब्दी के बाद अब शान-ए-पंजाब और सचखंड एक्सप्रेस के ठहराव के प्रयास किये जाएंगे।

नई पैसेंजर ट्रेन की मांग
शताब्दी ठहराव पर आयोजित कार्यक्रम के मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने जनता के लिए नई पैसेंजर ट्रेन की आवश्यकता जताई। इसके लिए एकजुट होकर प्रयास करने की बात भी कही।

12045-12046 शताब्दी का यह रहेगा ठहराव:
नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी 12045-12046 दोपहर के समय चंडीगढ़ से नई दिल्ली के रास्ते में 02:30 (ढाई बजे) सोनीपत स्टेशन पर रुकेगी। एक मिनट बाद 2:31 मिनट पर शताब्दी प्रस्थान करेगी। इसके अलावा नई दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय रात 08:00 बजे शताब्दी सोनीपत स्टेशन पर रुकेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद चलेगी।
विज्ञापन


सोनीपत-गोहाना-जींद लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग का शुभारंभ होगा और रेल पटरी पर दौड़ने लगेेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें