फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामड़ी लोहचब पंचायत को मिला सशक्तीकरण पुरस्कार

विज्ञापन
पूर्व सरपंच अंजू देवी की अनुपस्थिति में बीडीपीओ राजेश टिवाना को प्रशस्ति-पत्र भेंट करते कार्यवा - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। जिले के गांव शामड़ी लोहचब की ग्राम पंचायत में अंजू देवी जहां पहले सबसे कम उम्र में सरपंच बनी, वहीं अपने कार्यकाल में गांव में बेहतर कार्य किए। इन्हीं कार्यों के कारण शनिवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार मिला। प्रधानमंत्री ने सीधे ग्राम पंचायत के बैंक खाते में 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भेजी है, लेकिन जिस सरपंच अंजू के बेहतर कार्य करने पर पंचायत को यह पुरस्कार मिला, उसको कार्यक्रम में बुलाया तक नहीं गया। इसके अलावा स्वामित्व योजना के तहत कार्यवाहक उपायुक्त ने जिले के पांच लोगों को संपत्ति कार्ड सौंपे।
विज्ञापन

शामड़ी लोहचब के उमेद सिंह की पुत्रवधू अंजू देवी वर्ष 2016 में सबसे कम उम्र में लोहचब ग्राम पंचायत की सरपंच बनी थीं। उस समय पंचायत में लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा था। अंजू देवी ने सरपंच का कार्यभार संभालने के उपरांत पीने के पानी, चौपाल, गलियों का निर्माण कराने के साथ ही स्वच्छता पर बेहतर कार्य किया। उन्होंने ई-ग्राम स्वराज के तहत गांव में विकास योजना बनाकर कार्य करवाएं। पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर से भुगतान की अदायगी की। पंचायत राज अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर द्वारा गांव के कार्यों का पूरा डाटा तैयार करवाया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ग्राम सचिव, बीडीपीओ और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों को केंद्र व सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इन्हीं कार्यों के चलते राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री ने ग्राम पंचायत शामड़ी लोचहब को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार दिया।
वीडियो कांफ्रेंस के माध्मय से भेंट किया प्रशस्ति-पत्र
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित किया गया। सोनीपत में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लघु सचिवालय के एनआईसी कक्ष में किया गया। यहां कार्यवाहक उपायुक्त अशोक कुमार बंसल ने शामड़ी लोहचब ग्राम पंचायत को प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। ग्राम पंचायत की सरपंच अंजू देवी की अनुपस्थिति में प्रशस्ति-पत्र बीडीपीओ राजेश टिवाना ने प्राप्त किया। इस दौरान कार्यवाहक उपायुक्त अशोक बंसल ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव सिलाना के सचिन, ऋषि, गोरड़ के मुकेश, रिढाऊ के सुरेंद्र और नरेश को संपत्ति कार्ड सौंपे।
विज्ञापन

चार लाख से अधिक लोगों को संपत्ति कार्ड भी प्रदान किये हैं, जिनमें सोनीपत के पांच लोग शामिल रहे। हरियाणा राज्य के कुल 1308 गांवों को संपत्ति कार्ड प्रदान किए गए। सोनीपत के गांव शामड़ी लोहचब की पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपये की राशि मिलना जिले व प्रदेश के लिए गर्व की बात है। - अशोक बंसल, कार्यवाहक उपायुक्त
प्रशासन ने दो दिन पहले उन्हें सोनीपत बुलाया था, लेकिन कार्यक्रम के लिए कोई सूचना नहीं दी। अगर कार्यक्रम की सूचना दी जाती तो वहां अंजू भी जरूर जाती। अंजू के किए प्रयासों से ही पंचायत को यह पुरस्कार मिला है। कार्यक्रम में अंजू न बुलाने से परिजनों में रोष है। - उमेद सिंह, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें