फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान स्वतंत्रता सेनानी थे शहीद चंद्रशेखर आजाद : आर्य

Thu, 23 Jul 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - शहीद चंद्र शेखर आजाद पार्क में कार्यक्रम में शामिल संगठन के सदस्य। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। पुरानी सब्जी मंडी के समीप स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट से मुख्य वक्ता अशोक आर्य ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद महान स्वतंत्रता सेनानी थे। देश को आजाद करवाने के लिए उन्होंने कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने भगत सिंह के साथ मिलकर सशस्त्र क्रांति को नई ताकत दी। कार्यक्रम में आजाद डांगी, रामनिवास पांचाल, हर भगवान चोपड़ा, श्रीदत्त शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अमीरचंद मेहता, दयालचंद, राजपाल तथा कृष्ण लाल वधवा आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें