फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह थे सबसे साहसी क्रांतिकार : शशांक

Sun, 28 Sep 2025 07:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार
विज्ञापन
सोनीपत। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो की ओर से मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के इनसो छात्र नेता शशांक चौधरी ने कहा कि शहीद भगत सिंह भारतीय इतिहास के सबसे साहसी व प्रभावशाली स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
विज्ञापन

उन्हें उनकी बहादुरी, क्रांतिकारी विचारों व देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए आज भी याद किया जाता है। चौधरी ने कहा कि देश के सबसे बड़े क्रांतिकारी व अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिलाने वाले भगत सिंह नौजवानों के दिलों में आज भी राज करते हैं।
उन्होंने देश के युवा छात्रों के साथ मिलकर नौजवान भारत सभा की स्थापना की थी। कार्यक्रम में मोहित, विशाल आंतिल, संजीत, जतिन यादव, लक्ष्य चौहान, सावन आंतिल, रजत यादव, यशपाल, महेश, जतिन, संदीप, लक्षय, नौवल, मुकुल, युवराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें