गन्नौर। थाना गन्नौर पुलिस ने फायरिंग करने के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गन्नौर के गांधी नगर निवासी अक्षय उर्फ चिंटू है। 10 जून को गांव गुमड़ निवासी युवक पर घर के बाहर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। जांच के दौरान अक्षय उर्फ चिंटू की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद