फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सात साल का बच्चा डेंगू संक्रमित मिला, उपमंडल नागरिक अस्पताल में छह बेड का वार्ड बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वीरवार को गांव अकबरपुर बारोटा में सात साल का बच्चा डेंगू संक्रमित मिला। गांव खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिली रिपोर्ट के बाद डेंगू की पुष्टि की गई। लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में डेंगू के वार्ड बनाकर तैयार कर दिए हैं। ताकि मरीजों की हालत बिगड़ने पर उनका अस्पताल में इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

उपमंडल नागरिक अस्पताल में भी डेंगू के प्रकोप को देखते हुए छह बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया गया है। अभी तक वार्ड में कोई भी मरीज दाखिल नहीं है। अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा नहीं है, लेकिन संदिग्ध मरीजों की कार्ड से जांच की जा रही है। साथ ही बुखार से ग्रसित मरीजों की सीबीसी जांच की जा रही है और प्लेटलेट्स कम होने पर मरीजों को डेंगू जांच के लिए गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जाता है।



डेंगू के लक्षण

चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू होने पर मरीज को 104 फारेनहाइट डिग्री का बुखार होता रै। इसके साथ सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, उल्टी लगना, आंखों के पीछे दर्द, ग्रंथियों में सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते होने लगते हैं। यदि मरीजों में इस तरह के कोई दो लक्षण दिखाई दे तो चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल में छह बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया गया है। बुखार से ग्रसित मरीजों की जांच की जाती है और डेंगू के लक्षण मिलने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिए जाता है।
विज्ञापन

डा. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, उपमंडल नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें