फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: रोटावेटर की चपेट में आने से बच्चे की मौत, परिजनों ने एनएच-44 व ताजपुर रोड किया जाम

Sun, 28 Aug 2022 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

इस दुखद हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को रखकर धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद इक्टठा हुए ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव मुरथल के राजकीय कॉलेज परिसर में ट्रैक्टर-रोटावेटर से मैदान की घास काट रहे कर्मचारी की लापरवाही से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। कर्मचारी ने रोटावेटर पर भार बढ़ाने के लिए मैदान में खेल रहे बच्चों को उस पर बैठा लिया था। इस दौरान एक बच्चा रोटावेटर की चपेट में आ गया और कई स्थानों से कट गया। मामले की सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर धरना शुरू कर दिया। बाद में लोगों ने पहले ताजपुर रोड और बाद में एनएच-44 पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मशक्कत से समझाकर जाम खुलवाया और शव को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। 

विज्ञापन


गांव मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय के मैदान में घास उगी थी। कॉलेज का कर्मचारी रणवीर ट्रैक्टर-रोटावेटर से घास को साफ कर रहा था। उसने वहां खेल रहे बच्चों को रोटावेटर पर पीछे बैठा लिया। अचानक झटका लगने से एक बच्चा रोटावेटर के आगे की ओर गिर गया और रोटावेटर के ब्लेड से वह बुरी तरह चोटिल हो गया।

चीख सुनकर रणवीर ने ट्रैक्टर रोका, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद वह ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। मृतक बच्चे की पहचान मुरथल के बिजेंद्र सिंह के बेटे कन्हैया (7) के रूप में हुई। सूचना पाकर पहुंचे कन्हैया के परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर धरना शुरू कर दिया। वह आरोपी की गिरफ्तारी होने तक शव नहीं उठाने देने पर अड़े थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने वहां एक बाइक को आग लगा दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह कर्मचारी की बाइक है। बाद में ग्रामीणों ने मुरथल-ताजपुर रोड और मुरथल से जीटी रोड को आने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। काफी देर तक मुरथल थाना प्रभारी रवि कुमार उन्हें समझाने में लगे रहे। बाद में ग्रामीण शव को लेकर नेशनल हाईवे पर पहुंचे और अंबाला-दिल्ली लेन पर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना के बाद बहालगढ़ थाना प्रभारी ऋषिकांत, बड़ी थाना प्रभारी प्रवीन, सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ व एसपी कार्यालय से संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मशक्कत के बाद लोगों को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। करीब 20 मिनट तक हाईवे जाम रहा। 

आज ही थी बच्चे के दादा की तेरहवीं 
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कन्हैया के दादा रमेशचंद की पिछले दिनों मृत्यु हो गई थी। रविवार को उनकी तेरहवीं थी। रिश्तेदार घर पर आए हुए थे। कन्हैया रिश्तेदारों के बच्चों के साथ खेलता हुआ कॉलेज मैदान की ओर पहुंच गया। 

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है। ग्रामीणों ने रोष जताया। जाम को खुलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में पुलिस ठोस कार्रवाई की रही है।  -इंस्पेक्टर रवि कुमार, एसएचओ, थाना मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें