फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ढाबा संचालक के साथ सात लोगों ने की मारपीट

Wed, 02 Jul 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। पानीपत-गोहाना रोड पर स्थित ढाबा में पहुंचे सात लोगों ने संचालक से मारपीट की। संचालक का आरोप है कि हमलावर 90 हजार रुपये और पांच तोले सोने की चेन भी ले गए हैं। पुलिस जांच में लूट की बात गलत निकली है। पुलिस ने मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी दमकन के अंग्रेज ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत-गोहाना रोड पर सेवन स्टार के नाम से ढाबा चलाते हैं। वह ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान सात लोग आए और उनके मारपीट करने लगे। हमलावर ढाबे से नकदी व उनकी चेन ले गए।
उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शिकायत पर पुलिस की प्राथमिक जांच में नकदी व चेन ले जाने का मामला नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें