फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू के सात संक्रमित मिले, आंकड़ा 472 पहुंचा

Wed, 27 Nov 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी सात लोग संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 472 तक पहुंच गया है। अस्पताल के डेंगू वार्ड में कोई भी संक्रमित भर्ती नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से घर-घर सर्वे किया जा रहा है। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।जिला नागरिक अस्पताल के डेंगू लैब से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई। इनमें सात लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। इनमें जटवाड़ा में दो, विशाल नगर, रामनगर, गढ़ी ब्राह्मणान, मयूर विहार व मुरथल में एक-एक संक्रमित मिला है। लगातार बढ़ रहे मरीजों को लेकर अधिकारी सतर्क हैं। विभाग की ओर से लगातार फॉगिंग कराई जा रही है। वर्तमान में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा सबसे अधिक बना है। अस्पतालों में सबसे ज्यादा वायरल बुखार के मरीज पहुंच रहे है। चिकित्सक की ओर से मरीजों को अपनी डेंगू की जांच कराने के लिए सलाह दी जा रही है। वहीं, पानी ठहरने वाली जगहों पर लार्वा खत्म कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग काम पर लगा हुआ है। विभाग की 168 टीमें घर-घर जाकर लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें