खरखौदा। गांव सेहरी में युवक ने कहासुनी में गांव के ही युवक पर फरसे से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल युवक की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। गांव खांडा निवासी नरेंद्र का कहना है कि वह रात करीब नौ बजे अपने साथी विवेक के साथ गांव सेहरी में गए हुए थे। जहां पर गांव का ही एक युवक प्रमोद आया और उसके साथ उनकी कहासुनी हो गई। ऐसे में वह वहां से कुछ दूर चले गए। कुछ देर बार आरोपी प्रमोद कहासुनी की रंजिश करते हुए अपने दोस्तों के साथ उनके पास आया और हाथ में लिए हुए फरसे से उनके सिर पर वार कर दिए। इसके बाद उन्हें घायलावस्था में खरखौदा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की है।