फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में ओपीडी, वार्ड और अधिकारियों के अलग ब्लॉक बनेंगे

Wed, 21 Jun 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। उपमंडल नागरिक अस्पताल में जल्द ही ओपीडी, वार्ड व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अलग से ब्लॉक बनाए जाएंगे। जिसके बाद मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसके लिए मंगलवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय छिक्कारा, डाॅ. दिनेश छिल्लर, डाॅ. राकेश रोहिल्ला ने अस्पताल में ब्लॉक बनाने के लिए जगह चिन्हित की है।
विज्ञापन

कायाकल्प में बेहतर रैंकिंग पाने को लेकर नागरिक अस्पताल में तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की ओर से अस्पताल को विभिन्न ब्लॉक में बांटा जा रहा है। नई योजना के अनुसार भूतल पर ओपीडी, आपातकालीन वार्ड, प्रसूति केंद्र, एक्सरे रूम व लैब को रखा जाएगा। प्रथम तल पर मरीजों के लिए वार्ड, अल्ट्रासाउंड केंद्र, नर्सिंग स्टाफ केंद्र, फिजिशियन लैब, डिलीवरी व ऑपरेशन के बाद मरीजों को रखने के लिए वार्ड तथा ओटी को तैयार किया जा रहा है। वहीं द्वितीय तल को प्रशासनिक कार्यों के लिए रखा गया है। इस तल पर ओटी भी बनाई गई है। साथ ही मरीजों के लिए वार्ड भी बनाए जाएंगे।

मरीजों के लिए तैयार किया जाएगा आईसीयू
नागरिक अस्पताल में आपातकालीन मरीजों के लिए आईसीयू शुरू किया जाएगा। जिसमें सिविल सर्जन की तरफ उपकरण व चिकित्सक उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद नागरिक अस्पताल से मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा। हालांकि अभी आईसीयू के बेड निर्धारित नहीं किए गए है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आईसीयू को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा के लिए नागरिक अस्पताल में अलग-अलग ब्लॉक बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए जगह भी निर्धारित की गई है। जल्द ही ब्लॉक बनाने का काम शरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें