फोटो 37. हाथापाई की घटना के बाद शहर थाने में पुलिस को शिकायत देने पहुंचे बिजली कर्मचारी। संवाद
गोहाना। बरोदा रोड पर गुप्ता वाली गली में छापा मार कार्रवाई करने गई बिजली निगम की टीम के साथ क्षेत्र के लोगों ने हाथापाई कर दी। इसके बाद टीम वहां से वापस लौट आई। शहर थाने में बिजली निगम के उपमंडल अभियंता विकास ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार जांच शुरू कर दी है।
शहरी क्षेत्र के उपमंडल अभियंता विकास ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता अनिल शर्मा अपनी टीम के साथ बरोदा रोड स्थित कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापा मार कार्रवाई करने गए थे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बिजली निगम की टीम के साथ हाथापाई की है। सूचना मिलने के बाद उपमंडल अभियंता व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बिजली कर्मियों को उनके साथ हाथापाई कर रहे लोगों से छुड़ाया। उपमंडल अभियंता ने एक भाजपा नेता पर फोन पर धमकी देने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
फोटो 37. हाथापाई की घटना के बाद शहर थाने में पुलिस को शिकायत देने पहुंचे बिजली कर्मचारी। संवाद