सोनीपत। जिला कुश्ती संघ सोनीपत के तत्वावधान में सीनियर जिला कुश्ती टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रायल बजरंग व्यायामशाला, मदीना में होंगे। चयनित पहलवान राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में सोनीपत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी देवेंद्र शर्मा और संदीप मलिक ने बताया कि खिलाड़ियों का वजन सुबह 8 से 9 बजे तक लिया जाएगा। उनको वजन में अधिकतम 2 किलो तक की छूट दी जाएगी। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है।
इसके अलावा 2006 और 2007 में जन्मे प्रतिभागियों को पंजीकरण के दौरान माता-पिता की सहमति पत्र प्रस्तुत करना होगा। संघ ने सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।
भार वर्ग इस प्रकार रहेंगे
फ्री स्टाइल
57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलोग्राम
ग्रीको रोमन
55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किलोग्राम
महिला वर्ग
50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 किलोग्राम