फोटो 42- ओलंपिक में हॉकी टीम के सदस्य सुमित का गांव खेवड़ा में सम्मान
सोनीपत। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य सुमित के सम्मान में सोमवार को गांव खेवड़ा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामकिशन फौजी ने की। समारोह में सुमित का 51 हजार रुपये से करण सिंह व ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। रामकिशन फौजी ने कहा कि हमें अपने लाडले सुमित पर गर्व है। सुमित ने अपने देश के साथ प्रदेश व गांव का नाम रोशन किया है। आंतिल चौबीसी सेवा समिति के हवासिंह पहलवान ने कहा सुमित की इस उपलब्धि पर गर्व है। सुमित ने अपने सम्मान पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए धन्यवाद किया। इस दौरान संजय प्रधान, समुंद्र, सतपाल, हरिप्रकाश, मेहर सिंह, जयपाल खेवड़ा, रिंकू, भोलू पहलवान मौजूद रहे।