फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 26 छात्रों का प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप के लिए चयन

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजलूगढ़ी में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे
विज्ञापन
गन्नौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजलूगढ़ी में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यूएनओ मिंडा, खरखौदा की सनसाइन सॉल्यूशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर विजय छात्रों के चयन हेतु पहुंचे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रवीण जांगड़ा ने बताया कि कुल 26 छात्रों का चयन प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप के लिए किया गया। संस्थान की प्लेसमेंट शाखा विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
भविष्य में भी ऐसे आयोजनों से संस्थान और आसपास के छात्रों को रोजगार दिलाया जाएगा। इस दौरान वर्ग अनुदेशक अशोक कुमार और कोपा अनुदेशक नवीन खत्री भी मौजूद रहे। संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्य भी मेले में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें