खरखौदा। रोहतक रोड स्थित कन्या महाविद्यालय में हरियाणा नेटबाॅल एसोसिएशन की तरफ से 15वीं फेडरेशन कप नेटबाॅल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 20 से 22 मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात व महाराष्ट्र की टीम हिस्सा लेंगी। इससे पहले 18 मार्च को हरियाणा प्रदेश महिला नेटबाॅल टीम का चयन कन्या काॅलेज में ही शाम 4 बजे किया जाएगा। इसमें हरियाणा प्रदेश महिला नेटबाॅल टीम के कोच आदित्य होंगे।