फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केमिकल युक्त रंगों से रहें सावधान, स्वास्थ्य का रखें ध्यान

Sun, 17 Mar 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में रंगों व पिचकारियों से सजी दुकानें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। होली का पर्व नजदीक आते ही लोगों में उल्लास छाने लगा है। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल व आकर्षक पिचकारियों से दुकानें भी सज गई हैं। लोगों ने होली मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। होली में अक्सर केमिकल युक्त रंग और गुलाल का इस्तेमाल करने से लोग बीमार पड़ जाते है। इसको ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों ने केमिकल युक्त रंगों की जगह हर्बल रंग और गुलाल का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर बाजारों में मिलावटी व केमिकल युक्त रंगों की भरमार रहती है जिसका स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है और त्योहार की खुशियां फीकी पड़ जाती हैं। ऐसे में हाेली पर्व को बेहतर व सावधानीपूर्वक मनाने के लिए चर्म व नेत्र रोग विशेषज्ञों के दिए सुझावों पर अमल करने की जरूरत है। इन सुझावों को अपनाकर मिलावटी रंगों की वजह से त्वचा और आंखों पर होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव संभव है। चिकित्सकों का कहना है कि होली पर लोगों को हर्बल रंग या अच्छी गुणवत्ता वाले गुलाल का ही प्रयोग करना चाहिए।
आंखों पर न पड़ने दें रंग के छींटे : नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील मानिकटालिया ने बताया कि मिलावटी या रसायनिक रंग आंखों पर विपरीत असर डालते हैं। केमिकल के असर से आंखों की रोशनी तक जाने का डर बना रहता है। ऐसे में आंखों पर रंग या छींटे न पड़ने दें। यदि आंखों में रंग चला जाए, जख्म हो जाए, जलन हो, सूजन व खुजली होने लगे तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानियां
-सूखे या फिर गीले रंग के प्रयोग के दौरान चश्मा लगाएं। काले रंग के चश्मे का प्रयोग बेहतर होगा।
-आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत ठंडे पानी के छींटे लगाएं और आंखों को अच्छी तरह से धोएं।
-आंखें धोने के बावजूद जलन महसूस हो रही हो तो तो चिकित्सक से संपर्क करें।

चेहरे पर क्रीम का करें प्रयोग
चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजेश सिंघल ने बताया कि होली पर्व पर मिलावटी रंग की बिक्री भी शुरू हो जाती है। लोगों को इनकी पहचान नहीं होती और संगे-संबंधियों के साथ इन रंग का प्रयोग करने लगते हैं जिससे चमड़ी पर विपरीत प्रभाव शुरू हो जाता है। बाद में इससे उबरने के लिए कई तरह की दवाओं का प्रयोग करना पड़ता है। इसलिए रंग के प्रयोग करने से पहले कुछ आसान उपाय अपनाकर इनके असर से बचा जा सकता है।

ऐसे खेले सुरक्षित होली

होली खेलने से पहले अपने बालों में तेल का प्रयोग करें। इससे एक परत उसके ऊपर चढ़ जाती है जिससे रंग व गुलाल का पूरा असर नहीं होता है।होली खेलने के बाद ठंडे पानी से बालों को धोएं, बालों को साफ करने के लिए शैंपू या साबुन का प्रयोग करें। होली खेलने से पहले चेहरे पर नारियल तेल या कोई क्रीम का प्रयोग करें। चेहरा तैलीय हो जाएगा, इससे रसायनिक पदार्थ का बुरा असर नहीं होगा। होली खेलने के बाद गुनगुने पानी के बजाय ठंडे पानी का प्रयोग करते हुए साबुन से चेहरे को धोना चाहिए। चेहरे को साफ करने के बाद अच्छी क्रीम का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें