फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर मांगी पारिवारिक शांति

Fri, 20 Oct 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
संजय माता मंदिर में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर पारिवारिक शांति की कामना की। श्रद्धालु सुबह ही माता के मंदिरों में पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा कर मां से आशीर्वाद मांगा। सुनारों वाली गली स्थित श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर, काली माता मंदिर, माॅडल टाउन स्थित नव दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शुक्रवार को शहर स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में देवी की छठ की कढ़ाई व पूजा की जाएगी।
पंडित अमित शोनक ने बताया कि षष्ठी पर मेला लगाया जाएगा और छठ की कढ़ाही की जाएगी। सप्तमी और अष्ठमी मेले का आयोजन किया जाएगा। 21 अक्तूबर को सुबह 5 बजे रामलीला मैदान में 11 अलग-अलग भंडारे लगाए जाएंगे। उसी दिन रात 10 बजे महाआरती की जाएगी। इस दौरान दिव्य व महाप्रसाद भक्तों को बांटा जाएगा। 22 अक्तूबर को को सुबह 10 बजे माता रानी रथ पर सवार होकर बैंडबाजे के साथ मंदिर में प्रस्थान करेंगी। रास्ते में जगह-जगह भक्तों की तरफ से भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की जाएगी मां कात्यायनी की पूजा
माॅडल टाउन स्थित नव दुर्गा मंदिर के पुजारी रामकृष्ण पाठक ने बताया कि महर्षि कात्यायन ने आदिशक्ति की कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद मां ने उन्हें पुत्री रूप में उनके यहां जन्म लेने का वरदान दिया था। ऋषि कात्यायन के घर जन्म लेने के कारण ही मां को कात्यायनी नाम से जाना जाता है। मां कात्यायनी की पूजा से कुंडली की स्थिति सुधरती है। आज्ञा चक्र जागृत होता है, जिससे सभी सिद्धियों की प्राप्ति साधक को स्वयं ही हो जाती है। मां की उपासना से शोक, संताप, भय सब नष्ट होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें