फोटो 10: सोनीपत के गांव झिंझौली में आयोजित शिविर में जानकारी देती मुख्य अतिथि आयुष विभाग की पूर
खरखौदा। सूर्या साधना स्थली, झिंझोली में पांच दिवसीय आवासीय आरोग्यम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग उपचार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 15 राज्यों से आए 55 साधकों ने भाग लिया। इस दौरान साधकों को विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों का अनुभव कराया गया।
डाॅ. देवाराम काकड़ के निर्देशन में मिट्टी स्नान, भाप स्नान, वैज्ञानिक मालिश, एनिमा, योगाभ्यास, नेति, कुंजल, ध्यान, आसन और प्राणायाम के उपचार दिए गए। डाॅ. मुकेश कुमार की देखरेख में एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर और फिजियोथैरेपी का अभ्यास करवाया गया।
डाॅ. डीएन शर्मा, डाॅ. आरएस डबास और डाॅ. विजाता आर्य ने दैनिक जीवन में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के घरेलू प्रयोग अपनाने के सुझाव दिए। मुख्य अतिथि आयुष विभाग की पूर्व निदेशक डाॅ. संगीता नेहरा ने शरीर शुद्धिकरण की प्रक्रिया बताई।
इस अवसर पर सूर्या फाउंडेशन के उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, कामेश्वर, अशोक तूर, सुरेश, त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे।