फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के जीवन संघर्ष को देखकर युवाओं को मिलेगी प्रेरणा : बड़ौली

Sat, 20 Sep 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के एक सिनेमाघर में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित फिल्म चलो जीते हैं देखने पहुं - फोटो : 1013
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-14 में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित फिल्म चलो जीते हैं देखी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में प्रधानमंत्री के बाल्य काल से लेकर वर्तमान तक की कहानी दिखाई गई है। पीएम के जीवन संघर्षों को देखकर युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर व विश्वगुरु बनाने के लिए प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि फिल्म में बताया गया है कि पीएम ने बाधाओं को पार करते हुए दुनिया में देश को ऊंचा स्थान दिलाया है। इस फिल्म में पीएम के बचपन के संघर्ष को दर्शाया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कार्यकर्ता इस फिल्म को अधिक लोगों तक पहुंचाएं जिससे समाज के हर वर्ग तक प्रधानमंत्री की संघर्ष गाथा और प्रेरणादायक विचार पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मेयर राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें