फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे हुनरमंद : पहलवान पिता को देखकर प्रिया में जगी कुश्ती की ललक, अब जीत रही पदक

Sat, 27 Jul 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02 - पहलवान प्रिया। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। पहलवान पिता को देखकर गांव पुट्ठी निवासी प्रिया में कुश्ती के प्रति ललक जगी। इसके बाद से ही वह कुश्ती के दांव पेच सीख रही हैं। प्रिया गांव मदीना स्थित नेताजी सुभाष चंद्र खेलकूद अकादमी में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रिया ने बताया कि वह करीब नौ साल से अपनी प्रतिभा निखारने में लगी हैं। उनके पिता प्रदीप राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर मेट पर कदम रखा था। उन्होंने बताया कि वह अतंरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। ओलंपियन सोनम मलिक उनकी पसंदीदा पहलवान हैं। वह भी उनकी तरह देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। प्रशिक्षक अजमेर मलिक ने बताया कि प्रिया अकादमी में समय पर आकर अपने अभ्यास को गंभीरता से लेती है।
यह हैं उपलब्धियां
पहलवान प्रिया ने वर्ष 2023 में जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस साल भी जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। ओपन राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी प्रिया ने स्वर्ण पदक जीता था। प्रिया अब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें