सोनीपत के गोहाना में जींद रोड स्थित सरकारी वितरण केंद्र पर ढेंचा का बीज लेते किसान। संवाद
गोहाना। कृषि विभाग ने हरी खाद को बढ़ावा देने के लिए बुधवार से किसानों को जंतर (ढेंचा) का बीज उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी के पास हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान पर पंजीकृत किसानों को अनुदान पर ढेंचा के बीज दिए जाएंगे। प्रति किसान अधिकतम 10 एकड़ का बीज दिया जाएगा। एसडीएम विवेक आर्य ने कहा कि खेत और फसलों के लिए हरी खाद सर्वश्रेष्ठ होती है। इससे मिट्टी में हवा का संचार बढ़ता है, जिससे नाइट्रोजन और पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है।