फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंचायत उपचुनाव के लिए सेक्टर अधिकारी और सुपरवाइजर नियुक्त

Fri, 07 Jul 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ललित सिवाच ने जिले में 9 जुलाई को होने वाले पंच उपचुनाव के लिए सेक्टर अधिकारी और सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त कर दिए हैं। उपचुनाव को लेकर 8 जुलाई को सुबह 9 बजे संबंधित बीडीपीओ कार्यालयों में अंतिम रिहर्सल एवं चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अपने आदेशों में गन्नौर खंड के गांव टेहा के वार्ड नंबर 3 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन के प्राचार्य संजीव कुमार दहिया, सोनीपत खंड के गांव किलोहड़द के वार्ड नंबर 3 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलिकपुर के प्राध्यापक सत्य नारायण शर्मा, मुरथल खंड के गांव पलड़ी खुर्द में वार्ड नंबर-5, गांव ताजपुर में वार्ड नंबर 9 व मीमारपुर में वार्ड नंबर 10 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर के प्राचार्य श्रीनिवास और कथूरा खंड के गांव धनाना में वार्ड नंबर 10, गांव भावड़ काली रमन में वार्ड नंबर 5 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगर के प्राचार्य नरेश कुमार को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने आदेशों में गन्नौर खंड के लिए मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राध्यापक विनोद कुमार, सोनीपत खंड के लिए राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेंद्र सिंह, मुरथल खंड के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार व कथूरा खंड के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विरेंद्र सिंह को सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें