फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईवीएम व वीवीपीएटी की दूसरी रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी

Thu, 16 May 2024 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) की दूसरी रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की गई। इस प्रक्रिया से ईडीएमएस एप्लीकेशन के माध्यम से सोनीपत लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम व वीवीपीएटी का निर्धारण किया गया।

लघु सचिवालय में सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. मंजुला एन की मौजूदगी और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 मई को होने वाले चुनाव के चलते सोनीपत लोकसभा क्षेत्र कुल 1846 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 200, सफीदों में 194, जींद में 192, गन्नौर में 223, राई में 208, खरखौदा में 189, सोनीपत में 203, गोहाना में 214 व बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 223 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक कंट्रोल यूनिट, दो बैलेट यूनिट व एक वीवीपीएटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, जींद के अतिरिक्त उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ, जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुशील कुमार, एसडीएम विवेक आर्य, निर्मल नागर, श्वेता सुहाग, अमित कुमार, सफीदों के एसडीएम मनीष फौगाट, जींद के एसडीएम राकेश सैनी, नगराधीश पूजा कुमारी, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा, डीआईओ राहुल सैनी व जूनियर प्रोग्रामर संजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें