फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: द्वितीय प्री बोर्ड परीक्षाएं कल से, शेड्यूल जारी

Mon, 22 Jan 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों का मूल्यांकन करने के लिए राजकीय स्कूलों के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की दूसरी बार प्री बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने द्वितीय प्री बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होकर तीन फरवरी को खत्म होंगी। इन परीक्षाओं में विद्यार्थी को प्राप्त अंकों के आधार पर उनकी शैक्षणिक स्थिति परखी जाएगी। विद्यार्थी जिन विषयों में कमजोर होगा, उसी के अनुरूप वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन


एचबीएसई की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम को बेहतर किया जा सके। इसके लिए विभाग की तरफ से एक माह के अंतराल में दूसरी बार प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। स्कूलों में पहली प्री-बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर माह में आयोजित की गई थी। परिणाम में विद्यार्थियों की जहां कमी रही, उनकी बेहतर तरीके से तैयारी करवाई गई। जिसके बाद अब दूसरी बार प्री बोर्ड परीक्षाएं ली जा रही हैं।

बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर होंगे प्रश्नपत्र

द्वितीय प्री बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को वार्षिक परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र के पैटर्न के आधार पर तैयार कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के मन से बोर्ड परीक्षाओं का डर खत्म किया जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों व मुख्याध्यापकों को द्वितीय प्री बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल व जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग व उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बजट जारी :

द्वितीय प्री बोर्ड परीक्षाएं भी ऑफलाइन माध्यम से होंगी। प्रश्नपत्र सभी स्कूलों को ईमेल के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। स्कूल प्रमुख को अपने स्तर पर प्रश्नपत्र प्रिंट कराने होंगे। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं का प्रबंध सुनिश्चित करना भी स्कूल की ही जिम्मेदारी होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के लिए करीब 489420 रुपये का बजट जारी कर दिया है।



डीईओ ने दिए यह निर्देश:

-प्रश्न पत्र सभी स्कूलों को ईमेल के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। जिनकी गोपनीयता का उचित रखरखाव सुनिश्चित करना स्कूल प्रमुख की जिम्मेदारी होगी।

-एक पाली व दोहरी पाली के सभी स्कूलों के लिए परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।

-प्रश्नपत्र प्रिंट करवाना व उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था स्कूल अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।

-यदि किसी विषय का प्रश्नपत्र कार्यालय की तरफ से उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो विद्यालय प्राधिकारी अपने स्तर पर इसकी व्यवस्था करेंगे।


द्वितीय प्री-बोर्ड परीक्षाओं का यह रहेगा शेड्यूल :

दिनांक 10वीं 12वीं कक्षा

24 जनवरी अंग्रेजी - हिंदी

25 जनवरी विज्ञान - जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन

29 जनवरी गणित - अंग्रेजी

30 जनवरी हिंदी - फाइन आर्ट, मनोविज्ञान, संगीत, कृषि और गणित

31 जनवरी संस्कृत, चित्रकला, एनएसक्यूएफ - इतिहास, भौतिक विज्ञान, एकाउंटेंसी

01 फरवरी सामाजिक विज्ञान - समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, रसायन विज्ञान

02 फरवरी - - भूगोल और रसायन विज्ञान

03 फरवरी - - अर्थशास्त्र, एनएसक्यूएफ विषय, संस्कृत व अन्य वैकल्पिक विषय

वर्जन

दूसरी प्री बोर्ड परीक्षाएं 24 दिसंबर से शुरू हो रही है। जिनका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रश्नपत्रों को फोटो कॉपी करवाना उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था करना स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए प्रति पेपर प्रति विद्यार्थी पांच रुपये की दर से बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए टीमें गठित जाएगी जो स्कूलों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
विज्ञापन


नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें