फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को

Mon, 13 Apr 2026 04:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि 9 मई को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आपसी सहमति से लंबित केसों का निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में न्यायालय में लंबित फौजदारी समाधेय, चेक बाउंस केस (धारा 138 एक्ट के मामले), अन्य दीवानी मामले, ट्रैफिक चालान, मोटर व्हीकल दुर्घटना मामले, वैवाहिक विवाद सहित अन्य मामले निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोई भी परिवादी अपने लंबित केसों का न्यायालय में पहुंच कर आपसी रजामंदी से निपटारा करवा सकता है। लोक अदालत के बारे में अधिक जानकारी व किसी भी अन्य सहायता के लिए जिला एडीआर सेंटर, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर या जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0130-2220057 या नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें