फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 500 रुपये छीनने का दूसरा आरोपी पकड़ा

Fri, 16 Jan 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दरांती दिखाकर 500 रुपये छीनने आरोपी कोट मोहल्ले निवासी शिवा उर्फ जैरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मुरथल की आरके कॉलोनी में रहने वाले कुंवर चंद ने थाना सिविल लाइन में 12 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 जनवरी को करीब 9 बजे सोनीपत बस अड्डे के सामने ऑटो का इंतजार कर रहे थे। वहां पर तीन युवक आए। एक ने उनकी गर्दन पकड़ी तो दूसरे ने दरांती दिखाई। तीसरे ने उनकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए। मौके पर मौजूद लोगों ने सोनीपत की धानक बस्ती निवासी आकाश उर्फ पोपी को पकड़ लिया। उसके बताए अनुसार कोट मोहल्ले के काकू व शिवा उर्फ जैरी के खिलाफ पुलिस को प्राथमिकी दी गई। अब एएसआई राजेश की टीम ने दूसरे आरोपी शिवा उर्फ जैरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें