फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रतिबंधित दवा तस्करी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली ने प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के मामले में दूसरे आरोपी दिल्ली के पूठ खुर्द निवासी कृष्ण को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले टीम मुख्य आरोपी रोहणा निवासी राहुल को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

18 सितंबर को क्राइम यूनिट कुंडली टीम रोहतक रोड स्थित बलहारा चौक, खरखौदा के पास गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि राहुल दिल्ली से प्रतिबंधित दवाइयां लेकर नहर मार्ग से रोहणा गांव की ओर जाएगा। इस पर पुलिस ने ड्रेन नंबर 8 पर नाकाबंदी कर दी थी।
वहां से गुजर रही कार को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से प्रतिबंधित दवा की 23 शीशियां मिली थीं। आरोपी राहुल कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका था। थाना खरखौदा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। जांच के दौरान आरोपी कृष्ण का नाम जुड़ने पर उसे अब दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें