गोहाना। थाना सदर गोहाना पुलिस ने महमूदपुर स्थित शराब ठेके में चोरी के मामले में दूसरे आरोपी रोहित निवासी गांव रभड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 25 जून की सुबह ठेके के कंटेनर की लोहे की शीट काटकर करीब 35 हजार रुपये और देसी शराब की दो बोतलें चोरी की गई थीं। पुलिस पहले ही विक्रम उर्फ भोलू निवासी गांव महमूदपुर को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब रोहित को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद