फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नहरी पानी को लेकर घर में घुसकर हमला करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने नहरी पानी को लेकर घर में घुसकर हमला करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंढाणा निवासी नरेंद्र है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

रिंढाणा निवासी सोमवीर ने 5 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि खेत के पड़ोसी बलबीर, नरेंद्र, रविंद्र, देवेंद्र से उनका नहरी पानी को लेकर झगड़ा चल रहा है। 4 अक्तूबर को वह, उनके पिता राजकुमार, माता व भाई रिंकू घर पर थे। इस दौरान आरोपी नरेंद्र, बलबीर, रविंद्र व देवेंद्र घर के अंदर आकर गाली गलौज करने लगे और विरोध करने पर उन्हें व उनकी माता, पिता व भाई को चोट मारी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें