फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रथम मेरिट सूची में आईटीआई राजलू गढ़ी में 98 छात्रों को आवंटित हुई सीट

Sat, 29 Jun 2024 09:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के राजलू गढ़ी स्थित आईटीआई में दाखिले के लिए अपने दस्तावेजों की जांच करवाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
गन्नौर। राजलू गढ़ी स्थित आईटीआई में दाखिला के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई। वर्ग अनुदेशक प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आईटीआई राजलू गढ़ी में कुल 244 सीटों पर दाखिले होने हैं। इसके तहत प्रथम मेरिट सूची में 98 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया को सुचारू रूप से करने के लिए संस्थान में दो कमेटियों का गठन किया गया है। एक समस्या निवारण व हेल्प डेस्क कमेटी दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की समस्या को तुरंत प्रभाव से दूर कर रही है। दूसरे चरण की मेरिट सूची 4 जुलाई, तीसरे चरण की मेरिट सूची 14 जुलाई व चौथे चरण की मेरिट सूची 24 जुलाई को जारी की जाएगी। प्रभारी अशोक कुमार ने दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को परामर्श दिया कि जैसे ही उन्हें सीट आवंटित होती है, वह अपने सभी आवश्यक दस्तावेज व मूल प्रमाण पत्र के साथ संस्थान में आकर दाखिला करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें