फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महमूदपुर माइनर पर बने अस्थाई पुल का एसडीएम ने किया दौरा

Fri, 29 Nov 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के गोहाना में गांव महमूदपुर के माइनर का दौरा करती एसडीएम अंजली श्रोत्रिय व अन्य
विज्ञापन
गोहाना। एसडीएम अंजली श्रोत्रिय ने वीरवार को गांव महमूदपुर का दौरा किया। उन्होंने गांव में निर्माणाधीन कंपनी की साइट का निरीक्षण किया। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।गांव महमूदपुर में एक कंपनी ने प्रशासन से महमूदपुर माइनर पर पुल बनाने की मांग की थी। प्रशासन ने अब तक मांग को माना नहीं है। निजी कंपनी ने अस्थाई तौर पर पुल बनाया दिया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन को दी है। शिकायत के बाद अब एसडीएम ने साइट का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि मामले की सही प्रकार से जांच की जाए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग से एसडीओ राजीत मलिक व नायब तहसीलदार अभिमन्यु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें