फोटो 17- सोनीपत के गोहाना स्थित लघु सचिवालय में फसल अवशेष प्रबंधन पर अधिकारियों की बैठक लेती एस
गोहाना। एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने कहा कि कर्मचारी किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति गांव-गांव जाकर जागरूक करें। फसल के अवशेष जलाने पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।
एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने सोमवार को लघु सचिवालय में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि किसानों को सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) लगी कंबाइन से फसल कटाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। यदि कोई बिना एसएमएस लगे कंबाइन खेतों में पाई गई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से मिट्टी के उपजाऊ जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, इसलिए किसान खेतों में फसल अवशेष न जलाए। बैठक में कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र मेहरा, बीडीपीओ परमजीत रंगा, नायब तहसीलदार अभिमन्यु, अशोक कुमार, राजकुमार व सुभाष मौजूद रहे।