फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल गोहाना में आठ माह से आईसीयू बंद, उपकरणों की वारंटी खत्म

Tue, 15 Oct 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड पर लगा ताला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। बरोदा रोड स्थित उपमंडल के नागरिक अस्पताल में आईसीयू आठ महीने से बंद पड़ा हुआ है। आईसीयू में रखे कुछ उपकरणों की वारंटी 12 महीने की है, जिसमें से आठ महीने की वारंटी भी पूरी हो चुकी है। उपकरणों के बिना इस्तेमाल किए ही वारंटी खत्म हो रही है। अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में आईसीयू का ढांचा तैयार है, लेकिन स्टाफ व मुख्य उपकरण उपलब्ध नहीं होने से आईसीयू चालू नहीं हो रहा है।
उपमंडल के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से छह बेड का आईसीयू तैयार किया है। इस आईसीयू में पाइप लाइन, एसी, ऑक्सीजन, वैक्यूम व हवा के लिए तीन पाइप लाइन लगाई गई हैं। उपकरणों में वैक्यूम व एसी कंप्रेसर की वारंटी 12 महीने की है। जिनमें से आठ महीने की वारंटी निकल चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल में आईसीयू होने के बाद भी मरीजों को आईसीयू की सुविधा नहीं मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि सिविल सर्जन की तरफ से स्टाफ व यंत्र उपलब्ध किए जाने हैं, जैसे ही आईसीयू में स्टाफ व उपकरण उपलब्ध हो जाएंगे। आईसीयू को चालू किया जाएगा। अधिकारियों की तरफ से मुख्यालय में कई बार आईसीयू को चालू करने की मांग भी भेजी गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में छह बेड का आईसीयू वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें ऑक्सीजन, वैक्यूम, हवा की फिटिंग व एसी की व्यवस्था की गई है। कुछ उपकरणों की वारंटी एक साल की है, जिनकी वारंटी निकलती जा रही है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है।
- डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें