फोटो 14: सोनीपत के गन्नौर में नवनियुक्त एसडीएम प्रवेश कादियान।
गन्नौर। एचसीएस प्रवेश कादियान ने वीरवार को एसडीएम का कार्यभार संभाल लिया है। 2020 बैच के एचसीएस प्रवेश कादियान इससे पहले झज्जर में नगराधीश थे। लघु सचिवालय स्थित कार्यालय पहुंचने पर तहसीलदार सुमनलता, नायब तहसीलदार गजे सिंह और कानूनगो अशोक कुमार ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। नवनियुक्त एसडीएम ने कहा कि सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। वह जनता की सेवा के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे और जल्द अधिकारियों की बैठक बुलाकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।