फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसडीएम ने जानी स्कूलों की वास्तविक शैक्षिक व्यवस्था

Thu, 19 Feb 2026 08:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। उपमंडल अधिकारी प्रवेश कादियान ने बीईओ तथा खंड गनौर के सभी एबीआरसी एवं बीआरपी के साथ समीक्षा बैठक कर राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में संचालित एफएलएन कक्षाओं के विद्यार्थियों के अधिगम स्तर की समीक्षा की।
इस दौरान एफएलएन कक्षाओं के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यार्थियों को उनके अधिगम स्तर के अनुसार श्रेणीबद्ध किया गया ताकि आवश्यकता आधारित एवं लक्षित शिक्षण सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान पठन, लेखन एवं संख्यात्मक कौशल को मजबूत करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने शिक्षकों को नवाचारी एवं बाल केंद्रित शिक्षण पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में विद्यालयों में आ रही विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि शैक्षिक एवं आधारभूत संरचना संबंधी समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन




एसडीएम ने एबीआरसी एवं बीआरपी को निर्देशित किया गया कि वे नियमित मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग भ्रमण को और सुदृढ़ करें, जिससे एफएलएन लक्ष्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें