फोटो : सोनीपत की गन्नौर अनाज मंडी में डिजिटल कांटे का निरीक्षण करते एसडीएम प्रवेश कादियान । स्
गन्नौर। गेहूं खरीद सीजन को लेकर एसडीएम प्रवेश कादियान ने मार्केट कमेटी सचिव शिवकुमार के साथ अनाज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आढ़तियों को निर्देश दिए कि खरीद के दौरान केवल डिजिटल कांटों का ही उपयोग किया जाए। पुराने कांटों के इस्तेमाल पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
एसडीएम प्रवेश कादियान ने गेहूं की गुणवत्ता पर जोर देते हुए साफ-सफाई और बेहतर झरनों से अनाज की छनाई करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए गेट पास तुरंत जारी करने और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए अलग-अलग स्थानों पर मशीनें लगाने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि निर्धारित सीमा से अधिक नमी वाली फसल की खरीद नहीं होगी।