फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसडीएम ने किया उपमंडल अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्था जांची

Sat, 04 May 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08. सोनीपत के गोहाना स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते एसडीएम विवेक आर्य, साथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। एसडीएम विवेक आर्य ने शुक्रवार दोपहर को बरोदा रोड स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में ओपीडी कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति विभाग, आपातकालीन विभाग और अन्य विभागों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। दोपहर में छुट्टी होने से कुछ समय पहले ही एसडीएम विवेक आर्य अस्पताल निरीक्षण करने पहुंच गए। वह सबसे पहले वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) कार्यालय में पहुंचे थे। उसके बाद अस्पताल का निरीक्षण शुरू किया गया। वह वार्डों को देखते हुए ऑपरेशन थियेटर में गए। इसके बाद पहली मंजिल पर आयुष और होम्योपेथिक विभाग का निरीक्षण किया। कर्मचारियों ने कहा कि चिकित्सक अभी निकले हैं। इसके बाद उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। टीकाकरण वार्ड का जायजा लिया गया। दोपहर दो बजे ओपीडी वार्डों में अधिकतर चिकित्सकों के कमरों पर ताले लगे मिले। इस पर उन्होंने पूछा तो बताया गया कि दोपहर 2 बजे छुट्टी हो जाती है। इस पर एसडीएम ने कहा कि छुट्टी का समय पूरा होते ही ठीक उसी समय सभी कमरों पर ताले लगाए गए। उन्होंने आपातकालीन विभाग में जाकर भी व्यवस्था देखी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि छुट्टी होने से पहले सीट न छोड़ी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें