संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्राइम यूनिट की टीम ने एक युवक को एक किलो 10 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के दिल्ली मार्ग के गुरुकुल वाली गली का रहने वाला उत्तम है। क्राइम यूनिट के एसआई रतन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि खरखौदा निवासी एक युवक मादक पदार्थ बेचने का काम करता है। वह गोपालपुर मार्ग से चौक की तरफ गांजा बेचने के लिए आने वाला है। मौके पर पहुंची टीम को कुछ देर बाद गोपालपुर मार्ग पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को पकड़ पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गुरुकुल वाली गली निवासी उत्तम के रूप में दी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 1.010 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।