गोहाना। लघु सचिवालय में एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने शुक्रवार को चुनाव से संबंधित अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने सभी को अपनी जिम्मेदारी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई करने के लिए चेताया।
एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जा चुकी है। अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ करना है। अधिकारी आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने को लेकर भी सजग रहें। आचार संहिता का उल्लंघन होने पर तुरंत कार्रवाई करें। आचार संहिता के दौरान 50 हजार रुपये से अधिक नकदी व नशीला पदार्थ रखने पर प्रतिबंध है। बैठक में नायब तहसीलदार अशोक कुमार, प्राचार्य सुशील बंसल व कमल आहूजा मौजूद रहे।