गन्नौर। एसडीएम प्रवेश कादियान ने समाधान शिविर में शिकायतें सुनीं। शिविर में दयालु योजना का आर्थिक लाभ, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां, बिजली आपूर्ति, अवैध कब्जा और वृद्धावस्था सम्मान भत्ता सहित विभिन्न शिकायतें पहुंचीं। एसडीएम ने शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी शिकायतों को लंबित न रखकर विभाग आपसी समन्वय से उनका समयबद्ध समाधान करें। संवाद