सोनीपत। जीवीएम कन्या कॉलेज की यूनिवर्सिटी आउटरीच टीम ने सामाजिक सरोकारों और ग्रामीण विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरपंच विनोद की सहमति एवं सहयोग से जाहरी गांव को गोद लिया है। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने इस पहल की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं और ग्रामीण विकास में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। टीम पिछले चार वर्षों से लेहराड़ा गांव में सामाजिक, शैक्षणिक एवं जागरूकता गतिविधियां चला रही है। इसी क्रम में वीरवार को जाहरी गांव में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को लक्षणों, संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।