फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाधान शिविर में एसडीएम अंकित कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Tue, 07 Jul 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना लघु सचिवालय में एसडीएम अंकित कुमार समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनते हुए। स्रोत :
विज्ञापन
गोहाना। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शामलात भूमि की बोली, सिंचाई के लिए पाइपलाइन चालू कराने, परिवार पहचान पत्र में त्रुटि, बिजली कनेक्शन, जमीन से अवैध कब्जा हटवाने, इंतकाल दर्ज कराने सहित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर किया गया तो कुछ को जांच और कार्रवाई के लिए आगे भेजा गया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। एसडीएम अंकित कुमार ने शिकायतों को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की नियमित निगरानी की जाए और तय समय सीमा में उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

किसानों की सिंचाई संबंधी शिकायतों पर एसडीएम ने अधिकारियों को अवैध कट, मोगों के साथ की जा रही पानी की चोरी तुरंत रोकने के निर्देश दिए ताकि सभी किसानों को समान रूप से सिंचाई का पानी मिल सके।
शिविर के दौरान तहसीलदार शिखा, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, बिजली विभाग के एसडीओ कपिल यादव, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नरेंद्र लाठर, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अशोक कुमार, एसईपीओ यशपाल, एएफएसओ राजेश हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें