खरखौदा में अपनी समस्याओं लेकर समाधान शिविर में पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनते एसडीएम अमित कुमा
खरखौदा। समाधान शिविर में समस्याओं का समाधान न होने पर एसडीएम अमित कुमार और विधायक पवन खरखौदा ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कई शिकायतकर्ता महीनों और सात बार शिकायत देने के बाद भी समाधान न होने की बात कहते नजर आए। फिरनी और नाली पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। बिजली तारों की सातवीं बार शिकायत पर एसडीएम ने बिजली निगम के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। विधायक ने जेई से तार उपलब्ध न होने का कारण पूछा। चोरी के कंगन न मिलने की शिकायत पर विधायक ने एसीपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। पानी की सप्लाई और नगर पालिका की जमीन पर अतिक्रमण की पैमाइश न होने पर भी विधायक नाराज दिखे। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की हिदायत दी।