सोनीपत। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर अक्तूबर से दिसंबर तक आयोजित होने वाले सुधार उत्सव की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। बैठक के बाद उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि सुधार उत्सव का उद्देश्य प्रशासनिक सुधारों की प्रक्रिया से आमजन को सीधे जोड़ना है। नागरिकों के सुझाव और अनुभव लेकर ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिनका व्यापक स्तर पर लाभ मिल सके। इसके लिए 11 सितंबर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में एडीसी अजय चोपड़ा मौजूद रहे। संवाद