फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की हुई छंटनी : 22 नामांकन रद्द, छह विधानसभा सीट पर 72 उम्मीदवार बचे

Sat, 14 Sep 2024 06:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32. सोनीपत लघु सचिवालय में उम्मीदवारों के समक्ष नामांकन पत्रों की छंटनी करती अतिरिक्त उपाय
विज्ञापन
सोनीपत। छह विधानसभा सीटों पर 94 उम्मीदवारों की तरफ से दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की छंटनी शुक्रवार को की गई। सामान्य पर्यवेक्षक शिवानंद कपाशी, तपश रॉय व प्रकाश बाबूराव खापले और रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में नामांकनों की छंटनी प्रक्रिया संपन्न हुई। छंटनी प्रक्रिया के बाद जिले की सभी छह विधानसभा सीट पर 72 उम्मीदवार बचे हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या राई विधानसभा में है। अभी 16 सितंबर तक नामांकन वापसी का आखिरी दिन है। इसके बाद विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सही संख्या का पता लग पाएगा। गन्नौर विधानसभा से 12, राई विधानसभा से 15, खरखौदा विधानसभा से 11, सोनीपत विधानसभा से 13, गोहाना विधानसभा से 14 तथा बरोदा विधानसभा से 7 उम्मीदवार बच गए हैं।
विज्ञापन



गन्नौर विधानसभा सीट

गन्नौर विधानसभा सीट से भरे गए 15 में से 12 नामांकन पत्रों को स्वीकार किया गया। साथ ही 3 नामांकन पत्रों को रद्द किया गया। इंडियन नेशनल कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार चाणक्य शर्मा, भाजपा कवरिंग उम्मीदवार रूमा शर्मा तथा आम आदमी पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार मंजू का नामांकन पत्र रद्द किया गया है।
राई विधानसभा सीट

राई विधानसभा सीट से भरे गए 18 में से 15 नामांकन पत्रों को स्वीकार किया गया। 3 नामांकन पत्रों को रद्द किया गया है। इनमें आम आदमी पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार नीलम, कांग्रेस से कवरिंग उम्मीदवार प्रवीण कुमार व भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार बलवान सिंह का नामांकन रद्द किया है।
विज्ञापन

खरखौदा विधानसभा सीट

खरखौदा विधानसभा सीट पर भरे गए 15 में से 11 नामांकन पत्र स्वीकार किए गए। 4 नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया। इनमें भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार आजाद सिंह, कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार दीपक लोहट, आम आदमी पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार मंजू व इनेलो के कवरिंग उम्मीदवार अरुण खोखर का नामांकन रद्द किया गया है।
सोनीपत विधानसभा सीट

सोनीपत विधानसभा सीट में भरे गए 17 में से 13 नामांकन पत्रों को स्वीकार किया गया। चार नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया। इनमें कांग्रेस की कवरिंग उम्मीदवार समीक्षा पंवार, भाजपा की कवरिंग उम्मीदवार निकिता मदान, आम आदमी पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार नकीन मेहरा का नामांकन रद्द किया। निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार खत्री की तरफ से भरे गए दो नामांकन पत्रों में से एक नामांकन रद्द किया।

गोहाना विधानसभा सीट

गोहाना विधानसभा सीट पर भरे गए 18 में से 14 नामांकन पत्र स्वीकार किए गए हैं और 4 नामांकन पत्र रद्द किए गए। इनमें कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार संतोष मलिक, भाजपा की कवरिंग उम्मीदवार रीटा शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार अनिल कुमार, आम आदमी पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार अंजू का नामांकन रद्द किया है।
बरोदा विधानसभा सीट
बरोदा विधानसभा सीट से भरे गए 11 में से 7 नामांकन पत्रों को स्वीकार किया गया। चार नामांकनों को रद्द किया गया है। इनमें भाजपा की कवरिंग उम्मीदवार नीतू, कांग्रेस की कवरिंग उम्मीदवार संजीत कुमारी, जननायक जनता पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार सरिता, आम आदमी पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार मोना सिवाच का नामांकन पत्र रद्द किया है।

नामांकन की छंटनी के लिए लगातार दूसरे दिन ईडी सुरक्षा में पहुंचे सुरेंद्र पंवार
वीरवार को नामांकन की छंटनी के दौरान लगातार दूसरे दिन निवर्तमान विधायक सुरेंद्र पंवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लघु सचिवालय में लाया गया। जिसका पता लगते ही लघु सचिवालय में उनके समर्थक जुट गए। जब उन्हें पुलिस सुरक्षा में वापस ले जाया गया तो समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें