संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। कामी रोड स्थित फिलिंग स्टेशन के पास स्क्रैप गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इससे गोदाम में रखा गत्ता, लोहे का सामान, पीवीसी सामग्री और केमिकल के कट्टे सहित अन्य सामान जल गया। इस दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ है।
कामी रोड पर फिलिंग स्टेशन के पास स्थित श्री खाटू श्याम इंटरप्राइजेज के स्क्रैप गोदाम से अचानक धुआं और आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गोदाम संचालक अभिषेक जैन ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। गोदाम संचालक ने आग से हुए भारी नुकसान को देखते हुए सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता व मुआवजे की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।